उत्तराखंड में सीएम धामी का बड़ा एलान,तेजी से होगा अमल

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली 13 केंद्रीय योजनाओं पर अधिक रफ़्तार के साथ उन्हें अमलीजामा पहनाने के लिए उत्तराखंड मुखिया अब हर 15 दिन में समीक्षा बैठक करेंगें। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुसार,वह स्वयं एक-एक विभाग से प्रगति का ब्योरा बैठक में लेंगें। 

आपको बतादें कि जब से मुख्यमंत्री धामी नई दिल्ली से लौटे हैं। वहां प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों व उप मुख्यमंत्रियों को विकास के एजेंडे पर दिशा-निर्देश मिले जिसके बाद मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि 13 सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं पर राज्य सरकार पहले से ही पूरी धनिष्ठा के साथ कार्य हो रहा है।  इन योजनाओं पर तेजी से काम हो, इसके लिए समीक्षा और निगरानी तंत्र को अधिक मजबूत किया जाए।बैठक में राज्यों के लिए विकास का जो एजेंडा तय हुआ है, उसे राज्य के सभी विभागों को सर्कुलेट किया जाएगा। इसमें 13 सूत्रीय योजनाओं के अलावा 28 केंद्र पोषित योजनाएं और आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अमृत सरोवर कार्यक्रम भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम की बैठक में बताए गए राज्य तरक्की एजेंडे पर विभागीय कामो को रफ़्तार देने के लिए बैठक होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *