पेड़ काटने के मामले की होगी एसआईटी जांच

चकराता और पुरोला टोंस वन प्रभाग में हरे पेड़ काटे जाने के मामले में एसआईटी जांच करेगी। नैनीताल जिले के लालकुआं में वन विकास निगम के डिपो संख्या पांच में लकड़ी नीलामी के करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ है। इसकी जांच भी एसआईटी करेगी। इसके अलावा वन विकास निगम में आउटसोर्स पर रखे कर्मियों के मामले की भी उच्चस्तरीय जांच होगी। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने ये निर्देश दिए है कि चकराता वन प्रभाग में देवदार के सैकड़ों हरे पेड़ काटे जाने का खुलासा किया गया था। वन विभाग की तरफ मामले में मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल के नेतृत्व में विभागीय टीम जांच में लगी है। चकराता डीएफओ को हटाते हुए कई अधिकारी-कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि लालकुआं मामले की जांच पुलिस की एसआईटी करेगी, जबकि चकराता और पुरोला टौंस वन प्रभाग के मामले में विभागीय एसआईटी जांच करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *