साइबर सुरक्षा के उल्लंघन का मामला उजागर,कई सैन्य अधिकारियों पर गिरी गाज

नई दिल्ली: व्हाट्सएप के माध्यम से होने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है। यह मामला जासूसी का बताया जा रहा है। खुफिया एजेंसियों ने कुछ सैन्य अधिकारियों द्वारा साइबर सुरक्षा का उल्लंघन करने का का शक जाहिर किया है। जिसके तार पड़ोसी देश से जुड़े होने की संभावना भी है।मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। आपको बतादें कि साइबर सुरक्षा उल्लंघन के मामले पर एएनआई के एक सवाल के जवाब में, रक्षा सूत्रों ने बताया है कि सैन्य और खुफिया एजेंसियों ने कुछ सैन्य अधिकारियों द्वारा साइबर सुरक्षा उल्लंघन का मामला निकलकर आया है। यह एक पड़ोसी देश द्वारा जासूसी से संबंधित गतिविधियों से जुड़ा होने की आशंका है। इसपर रक्षा सूत्रों का कहना है कि कुछ व्हाट्सएप ग्रुपों पर साइबर सुरक्षा के उल्लंघन की जानकारी निकली है। इसकी तुरंत जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं।  

जिन अधिकारियों के नाम इसमें शामिल बताए जा रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई के मुद्दे पर रक्षा सूत्रों ने बताया है कि जांच लगातार जारी है। सैन्य अधिकारियों से जुड़े जासूसी के मामलों से कड़ाई से निपटा जाता है। ऐसे मामलों में उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाती है, क्योंकि वे सरकारी गोपनीयता कानून के दायरे में आते हैं। दोषी पाए जाने वाले सभी अधिकारियों के खिलाफ कठोरतम संभव कार्रवाई होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *