हरिद्वार: त्यौहारी सीजन में साप्ताहिक बंदी को लेकर नया आदेश

त्यौहारों के सीजन को देखते हुए जिलाधिकारी सी रविशंकर ने हरिद्वार जनपद के बाजारों को साप्ताहिक बंदी से छूट प्रदान की है।
आज जारी अपने आदेश में जिलाधिकारी ने कहा कि दशहरा, दीपावली व भैया दूज के त्यौहारों को देखते हुए पूर्व में लागू की गई साप्ताहिक बंदी में छूट दी जा रही है। हालांकि कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए सप्ताह में एक बार बाजारों के सैनिटाइज़ेशन आदि की व्यवस्था पूर्ववत जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *