देहरादून : उत्तराखंड महिला मंच अब अंकिता हत्याकांड मामलें में सामने आया है,जहां महिला मंच अब सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने की बात कह चुका है।हाईकोर्ट इस मांग को खारिज किया था लेकिन मंच की संयोजक निर्मला बिष्ट का आरोप है कि मामले में प्रशासन और पुलिस की भूमिका में सही करवाई नहीं हो रही है।
महिला मंच की संयोजक निर्मला बिष्ट के अनुसार, मंच ने राष्ट्रीय स्तर पर महिला अधिकारों के लिए संघर्षरत संगठनों की महिलाओं के साथ मिलकर अंकिता हत्याकांड मामले की जांच पड़ताल की और उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक आदि राज्यों की महिलाओं के जांच दल ने अलग-अलग समूहों में बंटकर 27 से 29 अक्टूबर तक इस मामलें की जांच हुई।

