CWG-2022:लक्ष्य सेन ने देश के नाम किया गोल्ड

बर्मिंघम :कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के बैडमिंटन पुरुष एकल मुकाबले में विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर काबिज लक्ष्य सेन ने मलेशिया के त्जे योंग को हराकर गोल्ड मेडल जीता । फाइनल में लक्ष्य ने त्जे योंग को 19-21, 21-9 और 21-16 से हराकर अपने नाम कर लिया ।लक्ष्य सेन ने अपना पहला सेट गंवा दिया था। मलेशिया के त्जे योंग ने पहले सेट में लक्ष्य सेन को 21-19 से हराया. लेकिन उसके बाद लक्ष्य सेन ने शानदार वापसी और लगातार दो सेट में हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया।

लक्ष्य सेन ने दूसरा सेट 21-9 से जीता, जबकि तीसरे सेट में त्जे योंग को 21-16 से हराया। लक्ष्य सेन सिंगापुर के जिया को सेमीफाइनल में 21-10, 18-21, 21-16 से हराकर फाइनल में जगह बनाया था. हालांकि इस मुकाबले में भी सेन ने दूसरा सेट गंवा दिया था, लेकिन बाद में उन्होंने शानदार वापसी की और जीत दर्ज की थी।