सीकर : राजस्थान के सीकर में खाटूश्यामजी के मेले में आज सुबह भगदड़ मच गई , इस भगदड़ में अभी तक तीन महिलाओं की मौत की पुष्टि हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीकर के खाटू श्यामजी मंदिर में आज सुबह एक मासिक मेले के दौरान अचनाक भगदड़ मच गई जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं ,जिनमे से चार घायलों को जयपुर के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। भगदड़ की सूचना मिलते ही आनन्-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी।बताया जा रहा है किभगदड़ तब मची जब आज सुबह पांच बजे मंदिर के प्रवेश द्वार खुले।
इसके बाद भीड़ का दबाव बढ़ने की वजह से भगदड़ मच गई। इस दौरान कई श्रद्धालु नीचे गिरने लगे और उन्हें उठने का मौका ही नहीं मिल पाया।पीएम नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है, उन्होंने कहा कि राजस्थान के सीकर में खाटू श्यामजी मंदिर परिसर में मची भगदड़ में लोगों की मौत की घटना बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं मृतक और घायल परिवारों के साथ हैं। मैं ईश्वरसे प्रार्थना करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द स्वस्थ हों।

