दो समुदाय के युवक युवती की शादी पर कोर्ट में बवाल

देहरादून : आज देहरादून में अलग-अलग समुदाय के युवक और युवती कोर्ट मैरिज करने जैसे ही न्यायालय पहुंचे वहां जमकर बवाल हुआ।  युवती के परिजनों ने कोर्ट में आपत्ति लगा दी। प्रेमी युगल बाहर निकला तो दोनों समुदाय के लोग झगड़ने लगे। दोपहर से शाम तक कोर्ट के बाहर जमकर बवाल हुआ। कुछ लोगों के साथ मारपीट भी हुई है।

कोर्ट ने मामले में सुनवाई के लिए 30 दिसंबर की तारीख मिली है। तब तक प्रेमी युगल पुलिस की सुरक्षा में रहेगा। पुलिस के मुताबिक़,माजरा निवासी समुदाय विशेष की युवती के परिजनों ने एक महीने पहले पटेलनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज हुई थी। पुलिस ने युवती और उसके साथ एक युवक को थाने बुला लिया। युवक युवती ने दोनों के बयान दर्ज कर लिए हैं।
इस बीच प्रेमी युगल ने एसडीएम कोर्ट में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी करने का प्रार्थनापत्र दे दिया। दोनों ने कहा था कि वे शादी के बाद धर्म परिवर्तन नहीं करने वाले है। कोर्ट ने शादी के लिए 23 दिसंबर की तारीख मुकर्रर की थी। शुक्रवार को प्रेमी युगल शादी करने एसडीएम कोर्ट पहुंचा। तभी पता चला कि युवती के परिजनों ने वहां आपत्ति दाखिल कर दी है। ऐसे में कोर्ट ने मामले के निस्तारण के लिए 30 दिसंबर की तारीख दे दी। रात करीब आठ बजे कोर्ट परिसर खाली हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *