जगन्नाथ रथयात्रा से पहले लगा 48 घंटो का कर्फ़्यू

भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा के लिए 48 घंटे से भी कम समय बचे होने के बीच पुरी जिला प्रशासन ने सभी आगंतुकों को होटल, लॉज और अतिथि गृहों को खाली करने का निर्देश दिया।

स्थानीय प्रशासन ने किसी भी जन समूह को रोकने के लिए 48 घंटे के कर्फ्यू की घोषणा की है। प्रतिबंधात्मक उपाय रथ यात्रा से एक दिन पहले 11 जुलाई को रात आठ बजे लागू किए जाएगे और 13 जुलाई को रात आठ बजे तक जारी रहेगे।

राज्य सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे त्योहार के दौरान पुरी न जाएं और इसके बजाय टीवी पर रथ यात्रा का सीधा प्रसारण देखें। आमतौर पर त्योहार के दौरान पुरी में लगभग 10 लाख लोग इकट्ठा होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *