कोरोना की दूसरी लहर का प्रभाव कम होते ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है।
सोमवार से उनके सरकारी आवास पांच, कालिदास मार्ग पर जनता से मिलने का कार्यक्रम दोबारा शुरू होगा, जहां सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह नौ बजे से लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे तथा उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

