सोशल मीडिया प्यार का हंगामे पर रुका अंजाम,जमकर हुआ बवाल

हरिद्वार : दो अलग अलग समुदायों के होते हुए प्यार करना भारी पड़ गया,दरअसल,  दो समुदायों के युवक व युवती के बीच प्यार को हवा चढ़ी तो ,युवक अपने परिजनों के साथ रिश्ता लेकर युवती के घर आ पहुंचा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक व युवती के साथ ही उनके परिजनों को चौकी ले आई।

इसके अलावा बजरंग दल के कार्यकर्ता भी वह पहुंचे और खूब हंगामा किया। इतना ही नहीं बल्कि युवती को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया। अलीगढ़ के रहने वाले विशेष समुदाय के युवक की कनखल थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली दूसरे समुदाय की युवती से सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से बातचीत चल रही थी।  युवती के पिता की मौत हो चुकी है और उसकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है।इस बात का पता बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को चला तो वे भी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक जगजीतपुर पुलिस चौकी इंचार्ज खेमेंद्र गंगवार अपनी टीम के साथ युवती, उसकी मां समेत युवक और उसके परिजनों को चौकी पर लेकर आये थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *