कांस्टेबल सुंदर सिंह के चर्चे ही चर्चे,किया दिल छूने वाला काम 

काशीपुर : सीपीयू के सिपाही की हिम्मत और गर्मजोशी का बड़ा प्रमाण सामने आया है जिसके चलते इस जवान ने एक मासूम की जान बचाई है।  सिपाही ने चौराहे पर भारी यातायात के बीच अचानक गिर गई एक बच्ची को तेजी से जाकर उठा लिया इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है और सिपाही की खूब प्रशंसा हो रही है  लोगो की दुआए मिल रही हैं। शहर के व्यस्तम चीमा चौराहे पर सिटी पेट्रोल यूनिट (सीपीयू) में तैनात कांस्टेबल सुंदर सिंह यातायात ड्यूटी पर तैनात। थे जिस वक्त ये हादसा हुआ। बीते शनिवार दोपहर करीब एक बजकर चालीस मिनट पर एक ई- रिक्शा चीमा चौराहे से गुजरी। इसी दौरान झटका लगने से उसमें सवार एक महिला की गोद से लगभग डेढ़ साल की उसकी बच्ची छिटक कर सड़क पर गिर पड़ी। कांस्टेबल सुंदर सिंह ने सामने से आ रही बस को नजरअंदाज कर तेज गति से लपक कर बच्ची को सड़क से उठा लिया और उसकी मां की गोद में दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *