उत्तराखंड में बारिश लगातार जारी है, वहीँ आज सोमवार को प्रदेश के तीन जिलों में भारी बारिश होने की सम्भावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिले में बारिश का यलो अलर्ट किया गया है। जबकि हरिद्वार जिले समेत अन्य जिलों के कुछ इलाकों में भी तेज बिजली गर्जन और बारिश बताई जा रही है।
मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से कहा गया है कि अगले तीन दिन तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में हल्की बारिश होती रहेगी। मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिल सकती है। अभी प्रदेश के अधिकांश शहरों में मौसम साफ है लेकिन दोपहर बाद मौसम में बदलाव हो सकता है।
आज सोमवार सुबह मसूरी में राष्ट्रीय राजमार्ग 707A मसूरी और यमुनाब्रिज के बीच गश्ती बैंड के पास भूस्खलन हुआ है। 50 मीटर सड़क टूट गई है।

