साइबर क्राइम का बड़ा मामला सामने आया है जिसके चलते देश में आज बड़ा सायबर पर हमले की खबर मिली हैं। देश की 500 से ज्यादा वेबसाइट को अचानक हैक कर लिया गया है। इनमें महाराष्ट्र के ठाणे पुलिस की साइट समेत 70 वेबसाइट हैं। इनमें से तीन सरकारी हैं। मामले में मलेशिया व इंडोनेशिया के हैकरों पर पूरा शक बताया जा रहा है। इसके अलावा महाराष्ट्र साइबर सेल के एडीजी मधुकर पांडेय ने कहा कि कई वेबसाइट्स को बहाल कर लिया तो गया है लेकिन कई की बहाली का काम जारी है ताकि उन्हें जल्दी बहाल कर लिया जाए।
निजी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट्स हैक करने के बाद राज्य की 70 से ज्यादा वेबसाइट्स पर हमला किया गया। इनमें से तीन सरकारी थी। एडीजी पांडेय ने कहा कि देश में चल रहे सांप्रदायिक तनाव के बीच कई साइबर हैकरों ने मिलकर यह हमला बोला। देश में कई वेबसाइटों को हैक किया गया है।

