नई दिल्ली : देश में फिर कोरोना संक्रमण तेज़ी रहा है। वही राजधानी दिल्ली में भी यह वायरस तेज़ी से अपने पैर पसार रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि दिल्ली में आज कोरोना के 20719 नए मामले सामने आए हैं, और 30 मरीज़ो की कोरोना के कारण मौत हो गई है। और ताज़ा आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में अब सक्रिय केसों की संख्या 93408 हो गई है, जबकि पाॅजिटिविटी रेट 30.64 प्रतिशत है।वहीं दिल्ली में शुक्रवार को संक्रमण के 24,384 मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 30.64 प्रतिशत रही थी जबकि 34 संक्रमितों की मौत हुई थी।
दिल्ली में अभी तक संक्रमण के सबसे अधिक मामले बृहस्पतिवार को सामने आए थे. बृहस्पतिवार को 28,868 लोग संक्रमित हुए थे और 32 संक्रमितों की मौत हुई थी और संक्रमण दर 29.21 प्रतिशत थी। इस समय दिल्ली में कोरोना संक्रमण अपने पीक पर है और यह बीते साल के अप्रैल-मई के अधिकतम आंकड़ों के करीब पहुंच गया है. गुरुवार को दिल्ली में 28,868 नए मामले सामने आए थे , जबकि पिछले साल 20 अप्रैल को यह आंकड़ा 28,396 था।

