24 घंटे में 1200 नए संक्रमित, कोरोना से हुईं 10 मौतें

देहरादून : अब कोरोना संक्रमण का ख़तरा बढ़ा जरूर हैं,लेकिन राज्यों ने सुरक्षा हेतु जो नियम लागू किए उससे कुछ हद तक स्थितियां सही तो हुईं है लेकिन मामलों में बढ़ोतरी और घटाव हो रहा है। बात अगर उत्तराखंड प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर 1200 नए संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश में संक्रमण से दस मरीजों ने जान गवाई है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा है। फिलहाल राज्य में 30790 सक्रिय मरीजों का उपचार जारी है। 

24 घंटे के भीतर देहरादून में 368 मामलें-
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, आज सोमवार को देहरादून में 368 संक्रमित पाए गए हैं।  हरिद्वार में 160, नैनीताल में 210, पौड़ी में 34, ऊधमसिंह नगर में 211, अल्मोड़ा में 25, रुद्रप्रयाग में 35, उत्तरकाशी में 45, बागेश्वर में 17, चंपावत में 67, पिथौरागढ़ में 07, चमोली में 11 और टिहरी जिले में 10 संक्रमित मिले हैं। 

आपको बतादें कि कोरोना की तीसरी लहर में अब तक 128 मरीजों की जान ली है। संक्रमितों की तुलना में सोमवार को 2499 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 76301 हो गई है। इसमें 44391 स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 58.18 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 4.40 प्रतिशत दर्ज की गई है। संक्रमितों में मेडिकल कॉलेज के चार डॉक्टर और एक कर्मचारी भी शामिल हैं। सोमवार को कोविड अस्पताल में दो संक्रमित भर्ती कराए गए। वर्तमान में पांच संक्रमित अस्पताल में भर्ती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *