दिल्ली में क्रिसमस, नए साल के आयोजनों पर लगी रोक,नए दिशा निर्देश जारी

दिल्ली: दिल्ली में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामलों में इजाफा हो रहा है। इसके मद्देनज़र शहर में अब क्रिसमस और नए साल के जश्न पर पूरी तरह रोक लगाईं गई है। क्रिसमस और न्यू इयर के होने वाले सभी आयोजनों पर सरकार द्वारा पाबंदी लग गई है। ख़बरों की मानें तो,दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। डीडीएमए ने सभी प्रकार के समारोहों पर कुछ प्रतिबंध लगाए हैं। लेकिन इसके अलावा 50 प्रतिशत क्षमता के साथ आयोजनों पर कोई पाबंदी नहीं रहेगी।
डीडीएमए द्वारा आदेश पारित किए गए हैं कि सभी डीएम और पुलिस उपायुक्त सुनिश्चित करें कि दिल्ली में क्रिसमस और नए साल के मौके पर उनके क्षेत्र में कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम, जमावड़ा, समारोह ना हो। शादी और अन्य समारोहों पर 200 लोगों की अनुमति है। 
ओमीक्रॉन खतरे को देखते हुए,डीडीएमए ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस उपायुक्तों के साथ सुपर स्प्रेडर क्षेत्रों की पहचान करें और कोरोना गाइडलाइंस के तहत उन क्षेत्रों में जरूरी कदम उठाएं। दुकानों, कार्यस्थलों पर मास्क नहीं तो प्रवेश नहीं का सख्ती से अनुपालन करना होगा। 
बीती रात देश में ओमिक्रॉन के 220 संक्रमित मिल चुके हैं। दिल्ली में मंगलवार को 24 सहित देशभर में 50 नए मरीजों की पुष्टि हुई। बीते 18 दिन में यह संख्या 100 गुना तक बढ़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *