उत्तराखंड की सड़कों पर क्यों उतरा सैलाब ? पढ़िए खबर !

भोटिया जनजाति की महिलाए सड़कों पर उतर आयीं है उनमे ये गुस्सा उनपर हुई अभद्र टिपण्णी की वजह से है। भोटिया जनजाति में इस बात को लेकर काफी आक्रोश है और बीते शनिवार हजारों की संख्या में महिला पुरुष ने सड़क पर आ उतरे और प्रदर्शन किया,और सरकार से कार्रवाई की मांग करते नज़र आए। इस पूरे मामले को लेकर चीन सीमा क्षेत्र के भोटिया जनजाति समुदाय के अध्यक्ष सुपिया सिंह राणा से बातचीत हुई है जिसमें उनसे इस मामले की सच्चाई, आक्रोश, विषम भौगोलिक परिस्थितियों में रहते हुए परेशानियों के बारे में जानने का प्रयास हुआ। उन्होंने कहा कि इस मामले का सरकार को तत्काल प्रभाव से जनन्ना चाहिए और इसपर करवाई करनी चाहिए। विवाद में फंसे प्रोफेसर डॉ भगवती प्रसाद पुरोहित से भी बातचीत की है। 

आखिर भोइया जानते आक्रोशित क्यों हैं ? इसपर विवाद में फंसे प्रोफेसर डॉ भगवती प्रसाद ने बताया है कि 10 जनवरी को दीपक ढौंडियाल नाम के एक व्यक्ति ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर एक लेख अपलोड किया। उस पर लिखा था डॉ भगवती प्रसाद पुरोहित की कलम से। ये शिक्षक चमोली जिले के ही हैं। लेख में भोटिया जनजाति की महिलाओं और बेटियों पर आपत्तिजनक पोस्ट थी और इसे करीब 48 लोगो ने साँझा किया और 17 जनवरी को गोपेश्वर थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई, लेकिन जोशीमठ आपदा के कारण पुलिस ध्यान नहीं दे पाई। हालांकि 18 फरवरी को मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *