गंगाराम अस्पताल के डाॅक्टर धीरेन ने कहा कि बच्चों का वैक्सीनेशन ना होना एक बड़ा ख़तरा

नई दिल्ली : आज भारत में भी कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन ने दस्तक दे दी है , कर्नाटक में दो लोगों में इस वैरिएंट की पुष्टि हुई है। जिसके बाद केंद्र और राज्य सरकारें अलर्ट मोड में आ गई हैं। मेदांता अस्पताल के चेयरमैन डाॅ नरेश त्रेहन ने कहा कि फिलहाल चिंता की बात यह है कि इस वायरस का संक्रमण कितनी तेज़ी से फैलेगा। इसका आरओ फैक्टर 12-18 गुना अधिक हो सकता है और यह वायरस बहुत तेजी से फैल सकता है। और अभी हमारे पास वायरस के बारे में ज्यादा जानकारी भी नहीं है , और जितनी जानकारी है हम कुछ ज्यादा कहने की स्थिति में नहीं हैं। .
उन्होंने यह भी कहा कि अभी हम यह भी नहीं कह सकते हैं कि सब कुछ ठीक है लेकिन हां यह तो तय है कि हालात बहुत मुश्किल हैं। अभी जो वैरिएंट मिला है वो स्पाइक प्रोटीन में 30 से अधिक म्यूटेशन करता है जबकि पूरी संरचना में उसके 50 प्रकार हैं।


दक्षिण अफ्रीका से जो आंकड़े मिले हैं उसके अनुसार एक दिन में इस संक्रमण के मामलें दोगुने हो रहे हैं। ऐसे में हमें बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है, लेकिन बहुत ज्यादा घबराने की ज़रूरत नहीं है , और वैक्सीनेशन बहुत जरूरी है इसलिए सबको वैक्सीन की दोनों डोज़ लगवानी ज़रूर चाहिए। और गंगाराम अस्पताल के डाॅक्टर धीरेन ने कहा कि ओमिक्रोन वैरिएंट के आने के बाद सबसे बड़ा खतरा है कि हमारे बच्चे सुरक्षित नहीं हैं। क्योंकि उन्हें अभीतक वैक्सीन नहीं लगी है, कोरोना के खिलाफ लड़ाई में यह हमारे लिए बहुत बड़ी समस्या हो सकती है। इसलिए हमें जल्द से जल्द बच्चों को वैक्सीन लगाने पर ज़ोर देना चाहिए।