नैनीताल में भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीते दिन रविवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ है जहां हल्द्वानी से अल्मोड़ा की तरफ कार जा रही थी। जड़मिला के पास कार अनियंत्रित हुई और सड़क से 100 मीटर नीचे शिप्रा नदी में जा गिरी जहां एक वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।सोमवार की सुबह लोगों ने कार नदी गिरने की सूचना पुलिस सूचित किया। खैरना चौकी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कार से बड़ी मशक्कत के बाद शव को निकाला गया। मरने वाले युवक की पहचान कमल कुमार वर्मा (47) पुत्र वीएल वर्मा निवासी खजांची मोहल्ला अल्मोड़ा रूप में हुई।
शिप्रा नदी में गिरी कार,युवक की मौत

