पहलवान सुशील कुमार पर आया कोर्ट का फ़ैसला

नई दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने रेसलर सागर धनखड़ हत्या मामले में ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी पहलवान सुशील कुमार सहित 17 लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप तय कर दिया है। ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी सुशील कुमार और अन्य 17 लोगों के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश और आपराधिक साजिश रचने का आरोप तय हुआ है. सभी पर धारा 302, 307, 144 और 120वीं के तहत आरोप तय किया गया है।
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार पर आरोप है कि उन्होंने अपने कुछ साथियों के साथ दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ के साथ मारपीट की. जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान पहलवान की मौत हो गई थी। बताया जाता है कि पहलवान सुशील कुमार और सागर धनखड़ के बीच दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में ओलंपिक मेडल विजेता खिलाड़ी के स्वामित्व वाले एक फ्लैट को लेकर हुआ था। जिसके बाद मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया. जिसमें सागर धनखड़ की मौत हो गई थी।