केंद्र सरकार ने शुरू की ‘पीएम विकास योजना’,पूर्वोत्तर राज्यों को मिलेगा फ़ायदा

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विकास पहल नाम से एक नई योजना को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। यह योजना पूर्वोतर के विकास के लिए योजना तैयार की गई है।केंद्रीय कैबिनेट की बैठक बाद केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने पत्रकारवार्ता में बताया कि विकास पहल योजना में 6600 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अनुराग ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने उत्तर पूर्व क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री विकास पहल योजना को मंजूरी दी।


केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया, यह वित्त वर्ष 2022-23 से 2025-26 तक के लिये होगी। उन्होंने कहा कि यह केंद्रीय क्षेत्र योजना है जिसका शत प्रतिशत वित्त पोषण केंद्र करेगा. इसे पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय द्वारा लागू किया जाएगा। ठाकुर ने बताया कि इसका उद्देश्य उचित ढंग से आधारभूत ढांचे के लिये वित्त पोषण करना है और इस पर पीएम गति शक्ति की भावना के अनुरूप अमल किया जाएगा। इसके माध्यम से सामाजिक क्षेत्र की परियोजनाओं को समर्थन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह युवाओं एवं महिलाओं के लिए आजीविका गतिविधियों में सहायक होगा।