कर्नाटक के शिक्षण संस्थानों में हिजाब पर लगे बैन को अब कर्नाटक में कांग्रेस हटाएगी। बता दें कि एमनेस्टी इंडिया ने कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने पर भाजपा सरकार द्वारा शिक्षण संस्थानों में लगाए हिजाब बैन को हटाने की मांग हुई थी। अब इसे लेकर सरकार के मंत्री प्रियांक खरगे ने एलान किया है कि आदेश की समीक्षा होगी।
इसपर मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे ने कहा है कि ‘हम इसे लेकर बिल्कुल साफ हैं कि ऐसे हर आदेश और बिल की समीक्षा होगी। कर्नाटक की आर्थिक नीतियों को प्रतिगामी बनाता हो, जो बिल राज्य का अपमान करे और धूमिल करें आर्थिक नीतियों में उसका कोई इस्तेमाल न ही हो, जो बिल किसी व्यक्ति के अधिकारों का हनन करता हो और असंवैधानिक हो, उन सभी की समीक्षा हो होगी।

