चारा घोटाला मामलें में 15 फ़रवरी को कोर्ट सुनाएगी फ़ैसला, बढ़ सकती हैं लालू यादव की मुश्किलें

झारखंड : चारा घोटाला मामले में आज सीबीआई की विशेष अदालत में बहस पूरी हो गई है। इस मामले में 15 फरवरी को सीबीआई की विशेष कोर्ट फैसला सुनाएगा।इस मामलें में कोर्ट नें पूरी बहस सुनने के बाद अपना फ़ैसला सुरक्षित रखा है। इस बहुचर्चित चारा घोटाला मामलें में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्रीऔर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव समेत 101 लोग आरोपी हैं। ऐसा हो सकता है कि एक बार फिर लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अभी फिलहाल लालू प्रसाद जमानत पर रिहा हैं और बता दें कि डोरंडा जेल से 139.35 करोड़ रूपए की अवैध बरामदगी भी हुई थी।चारा घोटाले का सबसे बड़ा यह मामला डोरंडा जेल से हुई इस अवैध निकासी से जुड़ा है। वर्ष 1990 से 1995 के बीच 139. 35 करोड़ रूपए की निकासी हुई थी।

इस मामले में बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव, तत्कालीन लोक लेखा कमेटी के अध्यक्ष जगदीश शर्मा, पूर्व विधायक आरके राणा, पशुपालन विभाग के अधिकारी फूलचंद सिंह, वित्त सचिव बेक जूलियस, संयुक्त सचिव केएम प्रसाद सहित कई अधिकारी आरोपियों में शामिल हैं।बता दें कि चारा घोटाला में लालू प्रसाद यादव से जुड़े कुल पांच मामले हैं। इनमें से चार मामलों में अदालत उन्हें पहले ही सजा सुना चुकी है। लालू यादव को पहले ही चाईबासा के दो मामले, देवघर व दुमका से जुड़े चारा घोटाले में झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है। और अभी वे जमानत पर बाहर हैं। और अब चारा घोटाले के डोरंडा जेल मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। और 15 फरवरी को अदालत इस मामलें में फैसला सुनाएगी। और हो सकता है कि एक बार फिर उनकी मुश्किलें काफ़ी बढ़ सकती हैं।