नई दिल्ली : आज सोमवार सुबह देश के पीएम नरेंद्र मोदी बजट सत्र से पहले पत्रकारों से रूबरू हुए,जहाँ पीएम बोले की बजट सत्र आज से प्रारम्भ हुआ है मैं इस सत्र में आपका और सभी सांसदों का तहेदिल से स्वागत करता हूं। आज की वैश्विक स्थिति में भारत के लिए बहुत सारे अवसर हैं। यह सत्र देश की आर्थिक प्रगति, टीकाकरण कार्यक्रम, मेड इन इंडिया वैक्सीन के बारे में दुनिया में एक विश्वास बना चुका है।
पीएम मोदी ने इसके अलावा कहा कि बजट सत्र में सांसदों की बातचीत, सांसदों के चर्चा के मुद्दे, खुले मन से की गई चर्चा, वैश्विक स्तर पर प्रभाव का महत्वपूर्ण अवसर बन सकती है। मैं आशा करता हूं, सभी आदरणीय सांसद, राजनीतिक दल खुले मन से उत्तम चर्चा करके देश को प्रगति की रास्ते पर ले जाने में अवश्य मदद रूप होंगे।
उन्होने कहा कि चुनाव की वजह से अक्सर चर्चाएं नहीं हो पाती है लेकिन इस बार मैं सभी सांसदों से प्रार्थना करूंगा कि चुनाव अपनी जगह पर हैं वो चलते रहेंगे। मैं उनसे चर्चा करना चाहता हूँ।

