सीएम के फ्लीट से खिलवाड़ करने वाला इन्स्पेक्टर सस्पेंड

देहरादून : उत्तराखंड सीएम के फ्लीट को अलग रुट पर भटकाने पर नेहरू कॉलोनी इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है। बीते दिन शुक्रवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी को इगास के कार्यक्रम के लिए दून विश्वविद्यालय के पास जाना था। नियम के चलते स्थानीय थाना पुलिस को काफिले को एस्कॉर्ट करना होता है । इंस्पेक्टर गंतव्य को जाने वाले रास्ते को बदलकर काफिले को दूसरे रास्ते पर ले गए। बेवजह सीएम का काफिला इधर से उधर घूमता रहा। इस मामले में शनिवार को एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी मुकेश त्यागी को सस्पेंड कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *