Couple Challenge पर फोटो अपलोड करना हो सकता है घातक

फेसबुक पर विभिन्न प्रकार के चैलेंज चलन में है इनमे फेसबुक यूजर अपनी व परिवार की फोटो अपलोड कर एक दूसरे को चैलेंज करते दिखाई दे रहे हैं।
ज्ञात हो कि सोशल मीडिया साइट फेसबुक इन दिनों कपल चैलेंज जैसे अनेकों अभियानों से भरी पड़ी है। जिसमें लोग अपने परिवारजनों की फोटो अपलोड कर रहे हैं। कपल चैलेंज के साथ सिंगल चैलेंज, फैमिली चैलेंज, मदर चैलेंज आदि नामों से यह अभियान चलाए जा रहे हैं। बड़ी तादात में लोग उनमें हिस्सा भी ले रहे हैं। लेकिन उत्तराखंड पुलिस ने फेसबुक यूजर्स को इनमें शामिल होने के प्रति आगाह किया है। अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट लिख उत्तराखंड पुलिस ने लोगों से ऐसे किसी भी चैलेंज में शामिल होते वक्त सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने अपनी अपील में लिखा है ” सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कपल चैलेंज व अन्य चैलेंज, जैसे मदर चैलेंज, फैमिली चैलेंज इत्यादि फोटो चैलेंज जोर पकड़ रहे हैं। इन चैलेंज में आप अपनी व्यक्तिगत जानकारियां फोटो के माध्यम से साझा करते हैं। ऐसे चैलेंज आपके लिए घातक सिद्ध हो सकते हैं।
यदि आप सोशल मीडिया पर अपनी पूरी डिटेल पोस्ट करते है तो साइबर अपराधियों द्वारा उसका अनुचित लाभ उठाये जाने की संभावना बढ़ जाती है। साइबर अपराध में लिप्त लोग आपकी साझा की हुई जानकारी का बैंकिंग फ्रॉड, फोटो एडिट करके अन्य आपराधिक वारदातों में इस्तेमाल कर सकते हैं। Uttarakhand Police का आप सभी से अनुरोध है कि सोशल मीडिया पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से पहले सोशल मीडिया एकाउंट की प्राइवेसी अवश्य चेक कर लें। इस प्रकार के चैलेंज आपके लिए घातक सिद्ध हो सकते हैं, इसलिए इनसे बचें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *