एनडीए में शामिल होने की ख़बर पर ओपी राजभर ने दिया जवाब

लखनऊ : यूपी विधानसभा चुनाव में हार के बाद से समाजवादी पार्टी और ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी  के बीच दूरियों की ख़बर आ रही है।  ख़बर है कि ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का विलय अब एनडीए में हो सकता है। पिचके कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर गृहमंत्री अमित शाह के साथ ओपी राजभर की एक तस्वीर को शेयर करके यही कहा जा रहा है।  सोशल मीडिया पर चल रही इन खबरों की सच्चाई ओपी राजभर ने बताई ,उन्होंने बताया कि वह भाजपा के साथ नहीं जा रहे हैं, उनका गठबंधन समाजवादी पार्टी के साथ है और आगे भी रहेगा।  उन्होंने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर गृहमंत्री अमित शाह के साथ उनकी जो तस्वीर वायरल हो रही है वह तस्वीर दो साल पुरानी है।  ओपी राजभर ने बताया कि एक प्रोपेगेंडा के तहत इस तस्वीर को वायरल हो किया जा रहा है ,उन्होंने यह भी जानकारी दी की 28 मार्च को जहूराबाद में एक कार्यक्रम है जिसमें अखिलेश यादव भी आ रहे हैं।

 बता दें कि सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा थी कि छह सीटों पर जीत दर्ज करने वाली ओमप्रकाश राजभर की पार्टी भाजपा गठबंधन में शामिल हो सकती है और उन्हें योगी आदित्यनाथ की नई सरकार में जगह मिल सकती है।  बता दें कि राजभर पहले भी योगी कैबिनेट में मंत्री रह चुके हैं और भाजपा से नाराजगी के बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया था। गौरतलब है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में ओपी राजभर ने भाजपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। वहीं साल 2022 के विधानसभा चुनाव में राजभर ने सपा के साथ गठबंधन किया और 6 सीटों पर जीत दर्ज की।