नए साल पर तैनात रहेंगे 8000 पुलिसकर्मी,तैयारियां पूरी 

लखनऊ : आज रात राजधानी लखनऊ में नए साल के स्वागत पर हर तरफ तैयारियां जोरों पर हैं। सभी लोगों के इस एन्जॉयमेंट को सही तरह से हो जानें के लिए राजधानी में सुरक्षा की तैयारियां भी सख्त की गयीं हैं। कार्यक्रमों में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस के अलावा अस्पतालों व नगर निगम कर्मचारियों को शनिवार, रविवार को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इस दौरान 100 से अधिक जगहों पर 8000 पुलिसकर्मी व पीएसी की 16 कंपनी तैनात किया है। हुड़दंग मचाने वालो से निपटने के लिए हर चौराहे पर पुलिस खड़ी रहेगी।

संयुक्त पुलिस आयुक्त ने शुक्रवार देर रात जारी आदेश में इसकी जानकारी दी। जेसीपी कानून व्यवस्था पीयूष मोर्डिया के मुताबिक अस्पतालों में आकस्मिक स्थिति में बेड खाली करने, नगर निगम के कर्मचारियों को जाम व हादसों में सहयोग के लिए क्रेन व अन्य वाहनों की जरूरत के लिए सतर्क किया गया है। ईयर की पार्टियों के बाद शराब के नशे में तेज गति से वाहन चलाने से होने वाले हादसों व जाम से निपटने के लिए जेसीबी, हाईड्रा, क्रेन की तत्काल व्यवस्था हुए हैं। घायलों के इलाज के लिए जीवन रक्षक दवाएं, उपकरण व सामग्री उपलब्ध रखी जाएंगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *