एलपीजी गैस सिलेंडर फिर हुआ 100 रूपए महंगा,जानिए अपने शहर की कीमत

नई दिल्ली : साल का आखिरी महीना और आम आदमी को फिर एक झटका मिला है। जिसके चलते वर्ष के आखिरी महीने दिसंबर में पहले दिन आम आदमी को महंगाई का झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने 1 दिसंबर को एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ावा कर दिया है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 100 रुपये अधिक कर दी गई है। 

आपको बतादें कि तेल कंपनियों द्वारा की गई इस दामों में बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 100.50 रुपये प्रति सिलेंडर बड़ी है।  यह 2101 रुपये हो गई है। 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली और मुंबई में 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 899.50 रुपये है। जैसा की हम सभी जानते है कि हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां समीक्षा के बाद एलपीजी गैस के दामों में बदलाव करती हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *