श्रीनगर : आज एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में नौवां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया है। जहाँ रक्षा प्रमुख (सीडीएस) जनरल विपिन रावत बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इसके अलावा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मुख्य अतिथि ऑनलाइन कार्यक्रम का हिस्सा बनें।
आज आयोजित इस समारोह में गढ़ गौरव लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को मानद उपाधि दी गई। उन्होंने कहा कि उनको सम्मानित कर गढ़वाल विवि ने गढ़वाली और पितरों को सम्मान दिया है। आज आयोजित इस दीक्षांत समारोह में करीब 60 छात्र-छात्राओं को दिए गोल्ड मेडल देकै सम्मानित किया गया।
आज कार्यक्रम के मौके पर मौजूद जनरल विपिन रावत ने पीजी में करीब 60 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल दिया। इसमें करीब 51 छात्राएं थीं। इसमें विवि से सम्बद्ध 118 कॉलेज और विवि के तीनों परिसरों के टॉपर भी सम्मिलित हैं।
सीडीएस रावत का कहना था कि “गढ़वाल विवि से पढ़े बच्चे जॉब ढूंढने वाले न बने, बल्कि नौकरी देने वाले बनें। चीन-नेपाल सीमा से सटे होने की वजह से उत्तराखंड में जिम्मेदारी बढ़ जाती है। विवि के कुछ कोर्स हैं जिनकी सेना को जरूरत है। कहा कि उन्हें विश्वास है गढ़वाल विवि एक दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराएगा।दीक्षांत समारोह के मीडिया प्रभारी प्रो. एमएम सेमवाल ने बताया कि कार्यक्रम में सुबह ऑनलाइन/ऑफलाइन प्रवेश दिया गया। जिसके बाद कार्यक्रम दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे तक चला।
एचएनबी गढ़वाल विवि का दीक्षांत समारोह आज,सीडीएस बिपिन रावत बोले-नौकरी ढूंढे नहीं देने वाले बनें

