उत्तराखंड सरकार की इस बार जैसे चारधाम यात्रा पर पूरी चौक्कनी तय्यारी रही उसी तरह अब समय है कांवड़ यात्रा का जिसके लिए भी तय्यरी दुरुस्त चल रही है इसी कड़ी में इस वर्ष कांवड़ यात्रा पर पूरी पैनी नज़र रखने के लिए ड्रोन तैनात किए जाएंगे। मेला क्षेत्र से लेकर उत्तराखंड के बॉर्डर तक ड्रोन को आस्मां में उड़ाकर पूरी नज़र राखी जाएगी। 50 से ज्यादा ड्रोन की तैनाती करने की कवायत है। जगहों जगहों पर पर कंट्रोल प्वाइंट भी तैयार किए जाएंगें। ताकि किसी भी स्थिति को समय से पकड़ लिया जाए।
इसके अलावा ड्रोन कैमरों की निगरानी का असर चारधाम यात्रा में भी काफी कारगार साबित हुआ है। कांवड़ मेला क्षेत्र में हजारों सीसीटीवी कैमरों लगे हुए हैं। इन्हें हरिद्वार कंट्रोल रूम से संचालित किया जाएगा। इसके अलावा मार्ग पर जगह-जगह ड्रोन कैमरे भी उड़ाए जाएंगे। ड्रोन कैमरे से हर स्थिति पर नजर रखी जाएगी। हरिद्वार के शहरों और कस्बों में इन्हें खासतौर पर तैनात किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों की मानें तो, शहरों और कस्बों में अक्सर विवाद की स्थिति पैदा होती है। ऐसे में यदि ऊपर से नजर रखी जाएगी तो स्थिति को ज्यादा बेहतर तरीके से समझा जाएगा।
DGP अशोक कुमार ने कहा-
डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि प्रशिक्षित ड्रोन पायलटों की चारधाम यात्रा में भी मदद ली जा रही है। इसका कई जगह पर सकारात्मक परिणाम सामने आये हैं। उन्होंने ये भी कहा कि हरिद्वार क्षेत्र से बॉर्डर तक ड्रोन कैमरों से नज़र रखी जाएगी।

