लखनऊ : उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी तैयारियों में जुट गए है। वहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज लखनऊ में एक पत्रकार वार्ता कर रही है। उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देगी।
प्रियंका गांधी ने कहा कि यह निर्णय कांग्रेस ने हाथरस की बेटी के लिए लिया है…… यह निर्णय पार्टी ने उन्नाव की बेटी के लिए लिया है……. . कांग्रेस ने इसी के साथ चुनावी नारा दिया है कि :लड़की हूं… लड़ सकती हूं “
कांग्रेस पार्टी में नेताओ की पत्नी या बेटी को टिकट नहीं मिलेगा , जो योग्य उम्मीदवार होगा उसी को टिकट दिया जाएगा। वहीं कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष पीएल पुनिया ने कहा कि कांग्रेस बहुत कम ही मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा करती है और अभी तक इसकी घोषणा नहीं करने से पार्टी की तैयारियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि उसके पास भाजपा के खिलाफ प्रचार की कमान संभालने के लिए प्रियंका गांधी जैसी नेता हैं।पुनिया ने कहा कि यूपी में प्रियंका गांधी ही पार्टी का चेहरा है और हम सभी लोग उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। पुनिया ने साथ ही दावा किया कि उत्तर प्रदेश चुनावों में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है क्योंकि सपा और बसपा बहुत पीछे है और ये दोनों पार्टियां मुक़ाबले में है ही नहीं।
यूपी विस चुनाव में 40 फ़ीसदी टिकट महिलाओं को देगी कांग्रेस : प्रियंका गाँधी

