पीएम बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत बेरोजगारों को 3500 प्रतिमाह वाली ख़बर है फ़र्ज़ी : पीआईबी

नई दिल्ली : सोशल मीडिया में आजकल एक सोचना प्रसारित हो रही है जिसमे कहा जा रहा है कि ‘प्रधानमंत्री बेरोजगार भत्ता योजना 2021’ में देश के सभी बेरोजगारों को सरकार हरा महीने 3,500 रुपये दे रही है। और बस इसके लिए एक रजिस्ट्रेशन की स्टार्ट हो गया है। इस योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस के साथ योग्यता और आयु सीमा के बारे में पूरा विवरण दिया गया है। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि एप्लाइ करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2021 है। आइए आपको इस ख़बर की सच्चाई से वाक़िफ़ कराते है , बता दें कि ‘प्रधानमंत्री बेरोजगार भत्ता योजना 2021’ के बारे में सोशल मीडिया में जो ख़बर चल रही है, उसमें कहा गया है कि रजिस्ट्रेशन के लिए कोई फीस नहीं देनी है , 10वीं पास कोई भी बेरोजगार व्यक्ति इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकता है।

साथ ही यह भी कहा गया है कि 18 से 40 साल की उम्र के बीच का कोई भी व्यक्ति इसके लिए रजिस्ट्रेशन करा सकता है। और रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2021 है और इस मैसेज के साथ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का एक लिंक भी दिया गया है।
प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो ने इस ख़बर की जांच करके पुष्टि की है कि यह ख़बर बिलकुल फर्ज़ी है। और भारत सरकार की तरफ से ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है जिसमे बेरोज़गारों को 3500 रूपए भत्ता प्रतिमाह दिया जा रहा है। साथ ही ब्यूरो ने सलाह दी है कि अगर आपके पास ऐसा कोई मैसेज आता है और उसके साथ कोई लिंक दिया जाता है, तो उस पर क्लिक न करें