अग्निपथ पर प्रदर्शन के बीच सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता,जानिए प्रतिक्रिया 

देहरादून : गौरतलब है कि आज कुछ राज्यों में केंद्र की अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन जारी है। आगजनी की जा रही हैं और लोग नारेबाजी कर रहे हैं इसी बीच प्रदेश सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारवार्ता की है जिसमें उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए सेना में जाने का यह सुनहरा अवसर है और साथ ही इस योजना का सभी युवाओं को लाभ उठाना चाहिए। देश को योद्धा देने में उत्तराखंड हमेशा आगे था है और आगे भी रहेगा। 

 इसके अलावा इस प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ये भी कहा कि अग्निपथ योजना के माध्यम से देश की सैन्य ताकत को मजबूती मिलने के साथ ही युवाओं की कौशलता और प्रतिबद्धता में भी खासा सुधार आएगा। मुख्यमंत्री ने मीडिया से वार्ता में कहा कि सेना की चार साल की नौकरी के बाद युवाओं को भविष्य के लिए अन्य अवसर दिए जाएंगे। चार साल की नौकरी के बाद सेवा निधि पैकेज मिलेगा। अग्निपथ योजना के आने से जो भी निर्णय लिया गया है, उससे देश के नौजवान चार साल की सेवा सेना में दे सकेंगे। इस योजना से अग्निवीर तैयार किए जाएंगे, देश के नौजवान आर्म फोर्स में जा सकेंगे। 

 किस उम्र में कर सकेंगें आवेदन –17 साल 6 माह से 21 साल तक के 10वीं एवं 12वीं पास युवा आवेदन कर सकेंगे। अगर कोई अग्निवीर देश सेवा के दौरान शहीद हो जाता है, तो उसके परिजनों को सेवा निधि के तहत एक करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ब्याज सहित मिलेगीयह हमारे माननिये पीएम मोदी जी की बड़ी योजना है इससे युवाओं को मजबूरी मिलेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *