दुष्कर्म मामले में गांधीनगर की सेशन कोर्ट ने आज आसाराम की सजा निर्धारित बकर दी जिसके चलते आसाराम को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने बीते दिन सोमवार को सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था। इससे पहलो कोर्ट में अभियोजन पक्ष ने अपनी दलीलों में आरोपी आसाराम बापू को उम्रकैद देने की मांग की थी। साथ ही कहा कि आरोपी आदतन अपराधी है और उस पर भारी जुर्माना भी होना चाहिए। आसाराम बापू फिलहाल जोधपुर जेल में बंद है, जहां वह एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद काट रहा है।
2013 के मामले में आसाराम को दोषी ठहराया गया
गांधीनगर की कोर्ट ने साल 2013 में एक महिला से दुष्कर्म के मामले में आसाराम बापू को दोषी माना था और साल 2001 से 2006 के बीच महिला शिष्या के अहमदाबाद के मोटेरा स्थित आश्रम में रहने के दौरान कई बार दुष्कर्म किया था।

