अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां पूरी,जय श्रीराम के नारों के साथ निकली राज्याभिषेक शोभायात्रा

पूरे देश ने जहाँ दीवाली धूम है वहीँ भगवन श्री राम की नगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव एक आकर्षण का केंद्र बनता ही है, जहाँ इस बार भी दीपोत्सव के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। और अयोध्या में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। नगर के साकेत पीजी कॉलेज से राम राज्याभिषेक शोभायात्रा जय श्रीराम के उद्घोष और शंखनाद के साथ रवाना हुई है जहाँ पूरे जोश के साथ श्रद्घायलों का हुजूम उम्ड़ा है। भारत की लोक संस्कृति के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। शोभायात्रा को उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं, शाम को होने वाले दीपोत्सव में पांच देशों से आये 10 हजार अतिथि सम्मिलित होने वाले है।

आज अयोध्या के सरयू किनारे रामकथा पार्क में आज दोपहर पुष्पक विमान स्वरूप हेलीकॉप्टर से प्रभु राम, सीता व लक्ष्मण विराजेंगे। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत मंत्रीगण और संत-धर्माचार्य दीप सजाकर प्रभु की अगवानी करेंगे।
 इस कार्यक्रम में रामायण के सभी पात्रों की भूमिका दर्शाई जाएगी। गुरू वशिष्ठ की भूमिका में भगवान श्रीराम का राजतिलक किया जाएगा। यूपी सीएम योगी रामलला के दरबार भी जाएंगे इसके बाद सीएम, राज्यपाल सहित कई मंत्री मां सरयू की भव्य आरती भी उतारेंगे। यहां लेजर शो, दीपों की माला के साथ रंग-बिरंगी अयोध्या स्वर्ग की भांति दिखेगी। राम की पैड़ी के 32 घाटों पर कीर्तिमान बनाने को नौ लाख दीप जलाकर साढ़े सात लाख दीप एक साथ 40 मिनट में जलाने और पांच मिनट तक जलते रहने का नया विश्व कीर्तिमान बनाने का लक्ष्य अवध के 12 हजार युवा साधेंगे। 
जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य कहते हैं कि दीपोत्सव में पुष्पक विमान होगा। रथ होगा। घुड़सवार होंगे और सैनिक भी होंगे। अयोध्या पुष्पों, विद्युत सजावटों से सुसज्जित होगी। कहते हैं कि अद्भुत रोशनी से नहायी तरोताजा सरयू को देखकर मन यही दुआ करता है कि इस अभिनव ‘दीपरात्रि’ की सुबह नहीं आए। चौबीस घंटे रामधुनों-कीर्तनों से गूंज रही अयोध्या जैसे कहना चाह रही है कि हम रामजी के, राम जी हमारे हैं…।

राम की पैड़ी दीपोत्सव में आकर्षण का केंद्र बनीं हैं। राम की पैड़ी पर 337 फीड की स्क्रीन पर महर्षि बाल्मीकि रामकथा सुनाएंगे। यहां तीन लेयर की लाइटें लगाई हैं। साउंड सिस्टम 32 फीट पर लगाया गया है। घाट पर तीन अलग-अलग तरह की स्क्रीन पर महर्षि वाल्मीकि अयोध्या के घाट पर स्वयं पधारेंगे और रामकथा सुनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *