23 से 27 मई तक उज्जैन महाकाल मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद,क्यों हुआ ऐसा ?

खबर है कि उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आने वाली सोमवार से पांच दिनों तक श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 29 मई को राष्ट्रपति के आगमन के चलते मंदिर में साफ-सफाई के कामों के चलते गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगी है।  जिसके चलते 23 मई से 27 मई तक गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। पांच दिनों में श्रद्धालुओं को गर्भगृह के बाहर से ही बाबा महाकाल के दर्शन करने पड़ेंगे।
आपको बतादें कि मंदिर प्रबंधन से सूचना मिली है कि राष्ट्रपति के उज्जैन आगमन के चलते मंदिर में लगी चांदी की नक्काशियों में साफ-सफाई और पॉलिश के कार्यों चलेंगे। हर दिन मंदिर के गर्भगृह में करीब छह घंटे तक रोजाना साफ सफाई की जाएगी। रोजाना सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक साफ सफाई और साज सज्जा का काम चलेगा, मंदिर में चांदी की नक्काशियों से सजी दीवारों, मंदिर के दरवाजे, रूद्र यंत्र, सभा और मंडप हाल में साफ सफाई के काम होंगें। 

राष्ट्रपति 29 मई को महाकाल के करेंगें दर्शन-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *