नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती आठ बजे से शुरू हो गई है। दिल्ली में मतगणना के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं। अभी तक दिल्ली की सातों सीटों पर 35 से 40% मतगणना हुई है। सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। दक्षिण दिल्ली सीट पर छह लाख वोट गिने जा चुके हैं। भाजपा के रामबीर सिंह बिधुड़ी 46055 वोट से आगे। पश्चिमी दिल्ली सीट पर भाजपा की बढ़त 48854 हो गई है। नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज 17646 वोट से आगे चल रही हैं।
भाजपा से प्रवीण खंडेलवाल- 180440
कांग्रेस से जेपी अग्रवाल- 155521
बढ़त- 24919
दिल्ली में बांसुरी स्वराज- 134559
सोमनाथ भारती- 114101