जम्मू : जम्मू-कश्मीर के कठुआ में कल आतंकवादियों ने हमला किया था जिसमें उत्तराखंड के पांच जवान शहीद हुए हैं। इस खबर के बाद से देवभूमि शोक में हैं। परिजन सदमे में है तो वहीं बलिदानियों के घर -गांव में मातम पसर गया है। इस बीच, रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने कड़े शब्दों में कहा कि पांचों जवानों की हत्या का बदला लिया जाएगा और भारत इस हमले के पीछे की बुरी ताकतों को छोड़ेगा नहीं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों की शहादत पर दुख जताया और कहा कि सशस्त्र सेनाएं क्षेत्र में शांति लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हाई अलर्ट और हमले के इनपुट के बीच जम्मू-कश्मीर में एक माह में सबसे बड़ा आतंकी हमला अंजाम दिया गया। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। देश इस कठिन समय में उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा, ‘देश के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा और उनके बलिदान का बदला लेकर रहेंगे और भारत हमले में शामिल बुरी ताकतों को हराएगा।’
‘कठुआ में पांच जवानों की शहादत नहीं जाएगी व्यर्थ,बदला लेंगे’ : रक्षा मंत्री

