कोरोना संक्रमण के समय रिलीज़ हुई फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ ने रणवीर सिंह की ’83’ को बॉक्स ऑफिस पर पीछे छोड़ा और खूब धमाल किया लेकिन उसके बाद भी फिल्म इंडस्ट्री में बॉलीवुड बनाम साउथ की जंग रुकी नहीं। इस विवाद को बढ़ावा तब मिला जब ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ और ‘आरआरआर’ ने हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार अक्षय कुमार, शाहिद कपूर, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ की फिल्मों को बुरी तरह पछाड़ दिया था। साउथ फिल्म ही थीं जिसने दो साल से ठप पड़ी फिल्म इंडस्ट्री को डूबने से बचाया है। यही कारण है कि इंडिया बॉक्स ऑफिस ने जनवरी 2022 से लेकर अप्रैल 2022 तक 4002 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जो अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है।
इस साल सबसे आगे कमाई में कौन सी फिल्म –यश अभिनीत फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। जब तक प्रशांत नील की यह फिल्म सिनेमाघरों में लगी हुई थी तब तक थिएटर्स में 280 ब्रांड्स ने प्रसारण के लिए अपने विज्ञापन दिए हैं। इसके साथ ही ऑरमैक्स ने 2022 में रिलीज हुई फिल्मों की टॉप 10 लिस्ट भी साँझा की है।

