मायावती ने सपा पर साधा निशाना,बोलीं- राजनीति कर रही पार्टी 

बसपा सुप्रीमो मायावती ने समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि रामचरितमानस की आड़ में सपा राजनीति  करने में लगी है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से चुनावी स्वार्थ के लिए नए विवाद खड़ा करना जातीय धार्मिक द्वेष, उन्माद,उत्तेजना में नफरत फैलाना बायकाट कल्चर धर्मांतरण को लेकर उग्रता भाजपा की राजनीतिक पहचान है लेकिन अब रामचरितमानस की आड़ में सपा का वही राजनीतिक रंग रूप दुखद है दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने कहा कि रामचरितमानस के विरुद्ध सपा नेता की टिप्पणी पर उठे विवाद उसे लेकर भाजपा की प्रतिक्रियाओं के बावजूद सपा नेतृत्व की चुप्पीसे स्पष्ट है कि इसमें दोनों पार्टियों की मिलीभगत है । यह आगामी चुनाव में जनता के ज्वलंत मुद्दों की बजाय हिंदू-मुस्लिम उन्माद पर पोलराइज करने का प्रयास है।ऐसी घृणित राजनीति का शिकार होने से बचना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *