वाराणसी : आज रविवार सभा नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा अपने दल के साथ यूपी के वाराणसी पहुंचे है। दिल्ली से वो एक विशेष विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे वहां नेपाल के पीएम का भव्य स्वागत सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया। इस दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ उनकी पत्नी और नेपाल के अधिकारियों की भी उपस्थिति रही। एयरपोर्ट से शहर की तरफ जानें पर नेपाल के पीएम का भव्य स्वागत अनोखे अंदाज़ में जगह जगह किया गया।

बाबा कालभैरव के किए दर्शन-नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा ने वाराणसी में सबसे पहले बाबा काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन किया जिसके वो और उनकी पत्नी श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। बाबा दरबार के गर्भगृह में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ नेपाल के पीएम ने बाबा काशी विश्वनाथ का अभिषेक किया। जिसके बाद उन्होंने शहर के ललिता घाट स्थित साम्राज्येश्वर पशुपतिनाथ महादेव मंदिर (नेपाली मंदिर) पहुंचकर पूजा की। काफिला लहुराबीर होते हुए नदेसर स्थित होटल के लिए निकला। यहां विश्राम और लंच के बाद नेपाल के पीएम और सीएम योगी बैठक करेंगे।
विश्राम के बाद सीएम योगी के साथ बैठक-नेपाल के पीएम और सीएम योगी आदित्यनाथ की आधे घंटे विभिन्न मुद्दों पर वार्ता होगी। नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा एक अप्रैल से भारत के दौरे पर हैं। माना जा रहा है कि भारत नेपाल के बीच कुछ समय से चल रहे विवाद के बीच भारत नेपाल संबंध एक बार दोबारा सुलझाने की उम्मीद है।

