80 प्रतिशत वोट के साथ यूपी में भाजपा सरकार बनाएगी : योगी आदित्यनाथ  

यूपी चुनावों का दौर अब नतीजों की तरफ जा रहा है। वहीँ अब यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जीत के दावे ठोंकने साबित कर दिए हैं। हालाँकि अब चुनाव प्रचार शांतिपूर्ण पूरा हुआ है।  यूपी में 2017 में जो पीएम मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा ने लोककल्याण संकल्प पत्र जारी किया था। उसमें प्रदेश को दंगामुक्त और भयमुक्त बनाने की बात कही थी उसे भाजपा सरकार ने पूरा किया है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 80 प्रतिशत वोट के साथ यूपी में भाजपा सरकार बना रही है

आपको बतादें कि यह सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है कि यूपी में शांतिपूर्ण प्रचार हुआ है। हमारी डबल इंजन की सरकार ने जो कहा वह कर दिखाया। चुनाव में सभी जिलों में सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास दिखा है। 

इसके साथ ही यूपी मुखिया बोले कि  हमारी सरकार ने योजनाओं को प्राथमिकता से लागू कर गरीब लोगों के जीवन मे परिवर्तन लाने का काम किया। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *