हापुड़ :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मंगलवार को हापुड़ जिले के गांव सिखेड़ा में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे हैं। पहले की सरकारें दंगे भड़काती थीं, कर्फ्यू लगता था, लेकिन आज प्रदेश में कर्फ्यू नहीं लगते हैं। आज अयोध्या में रामलला विराजमान हैं, क्या सपा, बसपा और कांग्रेस ऐसा कर सकती हैं? साथ ही कहा कि अब पश्चिमी यूपी में ‘कांवड़ यात्रा’ पूरे उत्साह और उल्लास से निकाली जाती है। सीएम की रैली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की बंदोबस्त हुए हैं।
CM की चुनावी रैली, मुख्यमंत्री बोले- पहले की सरकारें दंगा करवातीं थीं

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण 26 अप्रैल को जिले में मतदान होंगे। सभी पार्टी के प्रत्याशी अपने अपने पक्ष में वोट मांग रहे हैं। इसी क्रम में आज मंगलवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के पक्ष में वोट मांगने के लिए पहुंचे हैं। जनसभा के दौरान वह करीब एक घंटे तक यहां रुकेंगे। सीएम की रैली को सफल बनाने के लिए लोगों को फोन से संपर्क करने के साथ-साथ घर-घर जाकर भी रैली में पहुँचने की अपील की गई। वहीं पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मुस्तैद हैं।