सीएम योगी हुए गदगद,कही ये बात

लखनऊ : यूपी निकाय चुनाव में भाजपा के ऐतिहासिक प्रदर्शन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ये जीत जनविश्वास की जीत है। सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में काम कर रहे हैं.नगरपालिका में दोगुना से ज्यादा सीटें हासिल की हैं।
सीएम योगी ने कहा कि नगर निगम में पहली बार पूर्ण बहुमत मिला है। पीएम का विजन साकार हो रहा है। सीएम योगी ने कहा कि निकाय चुनाव में ये अब तक की सबसे शानदार जीत है। यूपी में शानदार जीत के लिए सीएम योगी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीजेपी ने साल 2017 में 60 सीटें जीती थीं। लेकिन इस साल पार्टी ने शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में दोगुनी से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि 17 नगर निगम में बीजेपी जिस प्रभावी तरीके से आगे बढ़ी है ये जनादेश सबके सामने है। नगरपालिका में पार्टी को दोगुनी सीटें हासिल हुई हैं।