पिथौरागढ़ से बड़ी ख़बर,नेपाली नागरिकों की नापाक़ हरक़त

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक बार फिर नेपाल की ओर से पथराव होने की खबरें सामने आई हैं। पिछली बार की तरह इस बार भी नेपाली नागरिकों ने काली नदी पर बन रहे तटबंध के काम में लगे मजदूरों के ऊपर पथराव किया है। बताया जा रहा है कि अब तक नेपाल की ओर से यहां पर 10 से अधिक बार इस तरह की घटना सामने आई है। बता दें कि पिथौरागढ़ के धारचूला में काली नदी के किनारे भारत सरकार की ओर से 985 मीटर लंबे तटबंध का निर्माण कराया जा रहा है। यह प्रोजेक्ट पूरा होने वाला है. लेकिन आए दिन नेपाली नागरिक इसमें अवरोध पैदा कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट पर अब तक नेपाल की ओर से 10 बार पथराव कर काम रोका जा चुका है। शुक्रवार को ही नेपाल की ओर से दो युवकों ने जीरो पॉइंट घटखोला से पथराव शुरू कर दिया। इसमें एक नेपाली मजदूर घायल हो गया. बताया जा रहा है कि नेपाली युवकों ने अचानक पत्थरबाजी शुरू की। इससे डरकर भारतीय मज़दूर भाग खड़े हुए , इस वारदात में प्रोजेक्ट में लगी जेसीबी मशीन का शीशा भी टूट गया है। ।