लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित ज्ञान डेयरी के रिकवरी रूम की चिमनी में आज सुबह गुरुवार को लग लग गई है। चिमनी से काला धुआं और आग की लपटें निकलती देख आस पास के लोगों में अफरा तफरी मच गई,और तुरंत दमकल व प्लांट अधिकारियों से संपर्क किया।सूचना के बाद मौके पर पहुंची हाइड्रोलिक प्लेटफार्म समेत चार दमकल की गाड़ियों ने मेहनत से उसपर काबू पाया है। हादसे में कोई हताहत तो नहीं हुआ है। एफएसओ इंदिरानगर शेर अली खान ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे कुर्सी रोड स्थित ज्ञान डेयरी की ड्रायर मशीन जो कि गर्म हवा को बाहर निकालता है, उसी से जुड़ी चिमनी में आग लगने की सूचना मिली। चिमनी टीनशेड से ढकी हुई थी। दमकलकर्मी व प्लांट कर्मचारी आग बुझाने में जुटे हैं। चिमनी में 40 मीटर ऊंचाई पर आग लगने से काबू करने में कुछ परेशानी हुई। हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
Lucknow : दूध डेयरी में भीषण आग,दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर

