उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज शनिवार सुबह जी-20 समिट के लिए वॉकथन की शुरुआत हुई इस भव्य आयोजन में आम जनता को जोड़ने के लिए चार शहरों में वॉकथन का आयोजन हुआ है। लखनऊ, आगरा, वाराणसी और नोएडा में मैराथन वॉकथन का आयोजन किया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में जी-20 वॉकथॉन को झंडी दिखाई और आगे रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में यूपी आगे विकास की ओर अग्रसर है। देश आजादी का अमृत महोत्सव सेलिब्रेट कर रहा है।हमने पूरी दुनिया को अपना सामर्थ दिखाया। हम पूरी दुनिया को परिवार नुमा मानते हैं और 24 जनवरी को यूपी अपना स्थापना दिवस भी मनाएगा।
उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि G20 में दुनिया के वे 20 बड़े देश हैं जहां दुनिया की 60 फीसदी से अधिक आबादी निवास करती है, जिनसे 75 फीसदी से अधिक ट्रेड है, 85 प्रतिशत GDP पर आता है। दुनिया के वे 20 बड़े देश G20 के नाम से जाने जाते हैं और दुनिया के उन 20 बड़े देशों का साथ सहयोग आज प्रदेश को मिला ।

