गाज़ियाबाद : गाज़ियाबाद के लोनी के अमन गार्डन बबलू गार्डन कॉलोनी में बड़ा हादसा हुआ है जहां मुनीर 55 परिवार के साथ निवास करते हैं और ऑटो चालक है। बुधवार सुबह वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में थे। परिवार की महिला रसोई में खाना तैयार कर रही थी। खाना बनाने के दौरान अचानक सिलेंडर फट गया और दो मंजिला मकान गिर गया।
मकान गिरने से मलबे में परिवार के करीब 6 सदस्य दब गए। पुलिस की टीम ने मलबे में दबे 4 लोगों को बाहर निकाल लिया है। अस्पताल में 10 माह की बच्ची 2 साल का लड़का और एक महिला की मौत हो गई है। एक अन्य महिला का हाथ कटा है। जिसको दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

